बॉलीवुड के पेरेंट्स क्लब में शामिल हुए Richa Chadha और Ali Fazal, अभिनेत्री ने बेटी को दिया जन्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2024

मुंबई। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल ने बृहस्पतिवार को अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि बेटी का जन्म मंगलवार को हुआ। दंपत्ति ने कहा, “हमें 16.07.24 को एक स्वस्थ बच्ची के जन्म लेने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है! हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं।”

 

इसे भी पढ़ें: Arjun Kapoor से अलग होने के बाद फिर से प्यार में पड़ी Malaika Arora! रहस्यमयी शख्स के साथ साझा की तस्वीर ने दी अफवाहों को हवा


चड्ढा (37) और फजल ने 2020 में शादी की थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण विवाह समारोह 2022 तक के लिए टाल दिया गया था। उन्होंने इस साल फरवरी में सोशल मीडिया पर गर्भावस्था की जानकारी दी थी। साल 2013 में फिल्म “फुकरे” में पहली बार साथ अभिनय करने वाले चड्ढा और अली ने 2016 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

प्रमुख खबरें

Ambedkar ने महाराष्ट्र सरकार से खानाबदोश जनजातियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का आग्रह किया

Pakistan की सुपरहिट फिल्म The Legend of Maula Jatt होगी भारत में रिलीज, जानें फवाद और माहिरा की फिल्म फैंस सिनेमाघर में कब देख सकते हैं?

एशियाई खेलों की पदक विजेता किरण डोप जांच में विफल, पूनिया निलंबित खिलाड़ियों की सूची से गायब

सेक्स ट्रैफिकिंग और रैकेटियरिंग मामले में फंसे Sean ‘Diddy’ Combs, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार