NEET PG 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रिया मिश्रा | Jan 19, 2022

NEET PG 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट इन भी nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी तक चलेगी। वहीं नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) के द्वारा NEET पीजी 2022 परीक्षा का आयोजन 12 मार्च को किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ब्लॉकचेन डेवलपर कैसे बनें, जानिये इसके प्रकार, भूमिकाएं और कौशल

नीट पीजी 2022 महवपूर्ण तिथियां 

नीट पीजी 2022 आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ – 15 जनवरी 2022

आवेदन करने की अंतिम तारीख - 4 फरवरी 2022 

नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड जारी – 7 मार्च 2022

नीट पीजी 2022 एग्जाम डेट – 12 मार्च 2022

नीट पीजी 2022 रिजल्ट डेट – 31 मार्च 2022 तक 


पात्रता मापदंड

उम्मीदवारों के पास एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी एक मान्यता प्राप्त अनंतिम या स्थायी एमबीबीएस डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए।

उम्मीदवारों के पास एमसीआई या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी किया गया एक अनंतिम या स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

NEET PG 2022 के इच्छुक उम्मीदवारों ने 30 जून, 2022 को या उससे पहले अपनी एक साल की इंटर्नशिप पूरी कर ली हो।


आवेदन शुल्क

आवेदकों को शुल्क के रूप में 4,250 रुपये और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 3,250 रुपये का भुगतान करना होगा।

इसे भी पढ़ें: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपना कॅरियर कैसे बनाएं

नीट पीजी 2022 एग्जाम शेड्यूल

नीट पीजी 2022 आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ – 15 जनवरी 2022

आवेदन करने की अंतिम तारीख - 4 फरवरी 2022 

नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड जारी – 7 मार्च 2022

नीट पीजी 2022 एग्जाम डेट – 12 मार्च 2022

नीट पीजी 2022 रिजल्ट डेट – 31 मार्च 2022 तक 


नीट पीजी 2022 आवेदन कैसे करें

सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाएं

अब नीट पीजी टैब पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करें और पूछे गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।

अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें

फॉर्म सबमिट करें और जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।


NEET PG 2022 का आयोजन मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। NEET PG प्रवेश परीक्षा के माध्यम से, 10,821 मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), 19,953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), और 1,979 PG डिप्लोमा सीटों पर 6,102 सरकारी, निजी, डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है।

 

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

MI vs DC Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में हुई एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से दी मात

सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में यशस्वी जायसवाल से निकले आगे, बनाया ये रिकॉर्ड

IPL 2025 के बाद सर्जरी कराएंगे रोहित शर्मा? तकलीफ में दिखे MI के पूर्व कप्तान

IPL 2025: BCCI का नया फैसला KKR को नहीं आया पसंद, उठाए सवाल