IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड का हिस्सा ने कैमरून ग्रीन, मुंबई का साथ छोड़ RCB से जुड़े

By Kusum | Nov 27, 2023

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को ट्रेड कर दिया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने की कड़ी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास की ये सबसे बड़ी डील की है। ग्रीन को मुंबई ने पिछले सीजन में पूरे 17.5 करोड़ रुपयों में खरीदा था। 


कैमरून ग्रीन ने आईपीएल 2023 में 452 रन बनाए थे। साथ ही इस दौरान 6 विकेट भी झटके। आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी ने उन्हें पूरे 17.5 करोड़ रुपयों में खरीदा था, जिसके चलते वह सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे। 


MI की डील में ग्रीन फिट बैठे 

करोड़ों में बिके कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को ट्रे़ड डील में शामिल किया। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह हार्दिक पंड्या को टीम को शामिल करना है। हार्दिक को मुंबई में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी को महंगे खिलाड़ी को ट्रेड करने की ही जरूरत थी। मुंबई इंडियंस की इस डील में  ग्रीन बिल्कुल फिट बैठे। 


रिटेंशन के दौरा में अपने 10 खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद आरसीबी के पर्स में कुल 40.75 करोड़ रुपये थे। इसके बाद उन्होंने ग्रीन को खरीदा और आरसीबी के पास अभी 6 स्लॉट भरने के लिए शेष हैं। 

 

 RCB ने रिलीज किए खिलाड़ी

वानिंदु हसरंगा, फिन एलन, केदार जाधव, हर्षल पटेल, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह और सिद्धार्थ कौल। 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी