Ayodhya Deepotsav के लिए राम नगरी हुई तैयार, ऐसे होगा प्रभु का भव्य स्वागत

By रितिका कमठान | Nov 08, 2023

दिवाली के मौके पर अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य स्वागत होना है, जिसे लेकर तैयारियां जोर शोर से जारी है। दीपोत्सव की तैयारियां अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या को दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया है। दिवाली के मौके पर दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए अयोध्या में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

 

इन आयोजनों में रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां अयोध्या के प्रवेश द्वार से होकर निकलेंगे। इसका समापन रामकथा पार्क में होगा। झांकियों के आगे पीछे नृत्य संगीत की भी अलग अलग टोलियां चलेंगी। इन झाकिंयों के मंच पर भगवान के विग्रह भी मौजूद होंगे।

 

रामकथा पार्क में जब ये झांकियां निकलेंगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें खास भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु विशिष्ठ की भूमिका में अगुवाई करते दिखेंगे। झांकियों के राम कथा पार्क पर पहुंचने पर उसी दौरान त्रेता युग की तर्ज पर प्रभू श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलिकाप्टर से स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद गुरु विशिष्ठ की भूमिका निभाने वाले योगी आदित्यनाथ प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक भी करेंगे। बता दें कि इस पूरे आयोजन को लेकर राम कथा पार्क को खास तौर से सजाया जा रहा है। 

 

इस आयोजन के लिए राम कथा पार्क को राम दरबार की थीम पर सजाया जा रहा है। बता दें कि गुरु गोरखपीठ  से योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाना बेहद खास है। ये आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के 22 जनवरी को उद्घाटन से पहले, आरएसएस कार्यकर्ता इस अवसर पर देश के लोगों को वहां आमंत्रित करने के लिए एक जनवरी से 15 जनवरी तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएंगे, जिसके तहत वे घर-घर जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है भाजपा : आप

अयोध्या बलात्कार मामला: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भ्रूण की डीएनए रिपोर्ट मांगी

तिरुपति लड्डू में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: नारा लोकेश

कांग्रेस ने एम के भारद्वाज, भानु महाजन को जम्मू-कश्मीर इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया