Bribery case में राजस्थान एसीबी ने दिल्ली पुलिस की एएसआई को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

कोटा। राजस्थान भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने कोटा के एक व्यक्ति से 20,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस की एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोटा में एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि दिल्ली के शाहदरा में मानसरोवर पार्क पुलिस थाने में तैनात रेखा सिंह को बृहस्पतिवार रात को दिल्ली जा रही यात्री ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एएसआई को दिन में बाद में एक अदालत के सामने पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि रेखा सिंह ने एक व्यक्ति से उसकी पत्नी से संपत्ति की अवैध मांग से जुड़े एक मामले में उसके परिवार के सदस्यों के नाम हटाने के एवज में 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

स्वर्णकार ने बताया कि पिछले साल सितंबर में मानसरोवर पार्क पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि रिश्वतखोरी मामले में शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने कहा था कि उसे रेखा सिंह ने जब पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाया था, उसने 14,000 रुपए उसी समय दे दिए थे। स्वर्णकार ने बताया कि व्यक्ति ने रेखा सिंह से कहा कि वह शेष रकम कोटा में देगा और उसने उसे वहां बुलाया। इसके बाद उसने पिछले साल नवंबर में ब्यूरो में इसकी शिकायत की।

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री Jaishankar गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर वडोदरा पहुंचे

सहायक उपनिरीक्षक बृहस्पतिवार को कोटा पहुंची और शिकायतकर्ता के घर गई। स्वर्णकार ने बताया कि रेखा सिंह ने बृहस्पतिवार रात को नालंदा एक्सप्रेस के कोटा से दिल्ली रवाना होने से ठीक पहले 20,000 रुपए की रिश्वत ली। उन्होंने बताया कि ब्यूरो के दल ने रेखा सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से धन बरामद किया। स्वर्णकार ने बताया कि वे गुडला रेलवे स्टेशन पर उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान से पहले शिकायत की जांच की गई थी।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी