झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि; बिजली गिरने से चार लोग घायल

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2025

झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि; बिजली गिरने से चार लोग घायल

झारखंड में बृहस्पतिवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई वहीं बिजली गिरने से कम से कम चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण कई पेड़ भी उखड़ गए, जिससे कुछ इलाकों में यातायात बाधित हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि धनबाद, हजारीबाग और कोडरमा समेत कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, जिससे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि चतरा जिले में बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए जिनकी पहचान बसंती देवी (25), चेतलाल यादव (70) और मुन्नी यादव (68) के रूप में हुई है।

चतरा के सिविल सर्जन दिनेश प्रसाद ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि हजारीबाग के केले गांव में 60 वर्षीय महिला मालती देवी भी बिजली गिरने से झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को राज्य के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भाग में कुछ स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई।’’

आनंद ने बताया कि झारखंड के डाल्टनगंज में सबसे अधिक 31.8 मिमी बारिश हुई, जबकि राजधानी रांची में 7.6 मिमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि बारिश से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को डाल्टनगंज में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सरायकेला में 37.5 डिग्री सेल्सियस और रांची में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है।

प्रमुख खबरें

Khelo India Games: पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का किया स्वागत, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे

केकेआर के खिलाफ रियान पराग का बेहतरीन प्रदर्शन, 6 गेंद पर लगाए छह छक्के

IPL 2025 PBKS vs LSG: धर्मशाला में पंजाब और लखनऊ की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs RR Highlights: सांसे रोक देने वाले मैच में कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया