राहुल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने से पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2024

राहुल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने से पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

इंफाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने से पहले रविवार को खोंगजोम युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 1891 के आंग्ल-मणिपुर युद्ध में मणिपुर के लोगों के बलिदान के प्रतीक खोंगजोम युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

 इसे भी पढ़ें: इंफाल पहुंचे BSP के निलंबित सांसद Danish Ali, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में होंगे शामिल

 यह स्मारक 1891 के आंग्ल-मणिपुर युद्ध के शहीदों के सम्मान में बनवाया गया था। यात्रा के दौरान राहुल हर दिन दो सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वह हर दिन समाज के विभिन्न वर्गों के 20 से 25 लोगों से मिलेंगे। वह सामाजिक संगठनों के सदस्यों साथ भी बातचीत करेंगे। अगले 11 दिनों के दौरान यात्रा पूर्वोत्तर के पांच राज्यों से होकर गुजरेगी। 23 जनवरी को राहुल घोषणापत्र के सिलसिले में गुवाहाटी में लोगों से जनसंवाद करेंगे।

प्रमुख खबरें

 Ravindra Jadeja बनना चाहते हैं टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान, अश्विन से कही दिल की बात

Ravindra Jadeja बनना चाहते हैं टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान, अश्विन से कही दिल की बात

IPL 2025: बीसीसीआई पर बिफरे वीरेंद्र सहवाग, दिग्वेश राठी के बैन पर उठाए सवाल

GT vs MI, IPL 2025 Eliminator: अगर बारिश के कारण मुंबई और गुजरात के बीच मुकाबला धुल गया तो कौन होगा विजेता? जानें यहां

इस दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी IPL 2025 का खिताब