Rahul Gandhi एक सप्ताह की यात्रा के लिए यूरोप रवाना, श्रमिक संगठन की बैठक में भी लेंगे भाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2023

नयी दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप की करीब एक सप्ताह की यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हो गए और इस दौरान वह यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांधी सात सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की एक बैठक करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। उनका नौ सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह नॉर्वे जाएंगे, जहां वह 10 सितंबर को ओस्लो में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। गांधी के जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद 11 सितंबर तक लौट आने की संभावना है। जी20 शिखर सम्मेलन नौ-10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया लोगों का काम है कहना का विमोचन

Jammu Kashmir में किसके सिर सजेगा ताज, जानें क्या है Exit polls में अनुमान

Haryana में BJP को लग सकता है बड़ा झटका, Exit Polls में कांग्रेस को बढ़त के अनुमान

Hezbollah के साथ-साथ हमास को भी नहीं भूला है इजरायल, अब नए कमांडर को किया ढेर