आर अश्विन के पिता ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मेरे बेटे की बेइज्जती हो रही थी...

By Kusum | Dec 19, 2024

आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भारत और ऑस्टेलिया के बीच हुए गाबा टेस्ट के बाद अश्विन ने अपने संन्यास की घोषणा की। वहीं अश्विन के अचानक संन्यास लेने के बाद कई सवाल भी खड़े हुए। किसी को भी इसका कारण समझ नहीं आ रहा था। हालांकि, अश्विन ने भारत लौटने पर उनके पिता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अश्विन की बेइज्जती हो रही थी और वह इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। 


दरअसल, सीएनएन न्यूज18 से अश्विन के पिता रविचंद्रन ने कहा कि उन्हें भी आखिरी समय पर संन्यास के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि, हमें भी आखिरी मिनट ही पता चला। मुझे नहीं पता उसके दिमाग में क्या चल रहा था। उसने बस फैसला सुना दिया। मैंने उसे मान लिया। इसे लेकर मेरी कोई भावना नहीं है। हालांकि, जिस तरह उसने संन्यास लिया उससे मेरा एक मन खुश था वहीं दूसरा मन चाहता था कि वह खेलता रहे। 


अश्विन के पितान ने माना कि शानदार रिकॉर्ड होने के बावजूद अश्विन को लगातार प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला जो कि इस खिलाड़ी का अपमान था। उन्होंने कहा कि, संन्यास लेना अश्विन की इच्छा थी। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। हालांकि, जिस तरह उसने संन्यास लिया उसके कई कारण हो सकते हैं। सिर्फ अश्विन ही जानता है। शायद उसकी जो बेइज्जती हुई वह कारण हो सकता है। 


अश्विन के पिता ने कहा कि उनका परिवार इस समय काफी भावुक है। हालांकि, अश्विन भी लंबे समय तक अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा कि, बेशक हमारा परिवार भावुक है। वह 14-15 साल तक मैदान पर रहा। अचानक हुए बदलाव ने हमें हैरान किया है। लेकिन साथ ही हमें पता भी था कि जिस तरह उसकी बेइज्जती हो रही है ऐसा फैसला कर सकता है। वह कब तक इतनी बेइज्जती बर्दाश्त करता। शायद उसने खुद ही फैसला कर लिया। 

प्रमुख खबरें

Champions Trophy 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगी मुहर, देखें पूरा शेड्यूल और वेन्यू

Ola CEO का कर्मचारियों को भेजा गया मेल वायरल, Work From Home की सुविधा का दुरुपयोग करने पर लगाई लताड़

Parliament Diary: भारी हंगामे के चलते आज भी नहीं चली संसद, राहुल गांधी की ओर से की गयी धक्कामुक्की में घायल हुए दो भाजपा सांसद ICU पहुँचे

संसद परिसर में सांसद का रक्त गिरना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं