पंजाब के राज्यपाल ने तीसरे धन विधेयक को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2023

 पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बृहस्पतिवार को एक धन विधेयक को विधानसभा में पेश करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी और मार्च में बुलाए गए बजट सत्र का भी सत्रावसान कर दिया। विधानसभा में धन विधेयक पेश करने के लिए राज्यपाल की मंजूरी अनिवार्य होती है।

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यपाल ने पंजाब राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2023 को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल द्वारा तीन प्रस्तावित विधेयकों में से इसी विधेयक पर सहमति रोकने से विवाद पैदा हो गया था।

इससे पहले, राज्यपाल ने दो अन्य धन विधेयकों को मंजूरी दी थी जिनमें पंजाब वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 और भारतीय स्टांप (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2023 शामिल हैं। इस बीच, राज्यपाल ने बजट सत्र का भी सत्रावसान कर दिया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सोलहवीं पंजाब विधानसभा का चौथा (बजट) सत्र, जिसे 20 अक्टूबर, 2023 को आयोजित बैठक के समापन पर अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था, पंजाब के राज्यपाल के एक आदेश द्वारा उसका सत्रावसान कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

North Macedonia के नाइट क्लब में आग लगने से मरने वालों की संख्या 59 हुई

बीजेपी विधायक Asha Nautiyal ने की केदारनाथ में गैर-हिंदुओं पर प्रतिबंध की मांग, हरीश रावत ने साधा निशाना

Chaitra Navratri 2025: कब से शुरु हो रही हैं चैत्र नवरात्रि? मां दुर्गा का इस बार हाथी पर आगमन होगा

दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने एलजी और पीडब्ल्यूडी मंत्री के साथ प्रमुख नालों की स्थिति का किया निरीक्षण