President Murmu दोनों सदनों को संबोधित करने संसद पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बृहस्पतिवार को संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वागत किया। इस अवसर पर एक अधिकारी हाथ में ‘राजदंड’ (सेंगोल) लिए हुए था।

राष्ट्रपति 18वीं लोकसभा के गठन और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नयी सरकार बनने के बाद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने जा रही हैं। राष्ट्रपति को संसद भवन के प्रांगण में सलामी गारद दिया गया और धनखड़, मोदी, बिरला तथा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू उन्हें लोकसभा कक्ष तक ले गए।

प्रमुख खबरें

नए आपराधिक कानूनों ने पुराने व जटिल ब्रिटिश युग के कानूनों का स्थान लिया है: Dhami

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा : Siddaramaiah

नागपुर में दीक्षाभूमि स्मारक पर भूमिगत पार्किंग निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन के बाद काम रोका गया : Fadnavis

Nepal : देउबा-ओली की वार्ता के बीच अनिश्चितता का सामना कर रही प्रचंड नीत सरकार