राष्ट्रपति मुर्मू ने चैत्र शुक्लादि और गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह और साजिबू चेइराओबा त्योहारों की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक संदेश में कहा कि वसंत ऋतु के आगमन पर मनाए जाने वाले ये त्योहार भारतीय नववर्ष के आरंभ का प्रतीक हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ये त्योहार हमारी सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हैं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। इन त्योहारों के दौरान हम नई फसल की खुशी मनाते हैं और प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन पवित्र अवसरों पर, आइए हम सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करें और अपने राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करें।

प्रमुख खबरें

अप्रैल के महीने में पड़ने जा रहा 2 लॉन्ग वीकेंड, बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान

Hurriyat Conference से तीन और गुट अलग हुए, Amit Shah का Kashmir दौरा अलगाववादियों पर बड़ी चोट साबित हुआ

Free UPSC Books: यूपीएससी की तैयारी में होगी आसानी, यहां जानिए फ्री में किताबें मिलने का पूरा प्रोसेस

Allu Arjun-Atlee Aollaborate | AA22 x A6 | अल्लू अर्जुन और एटली ने एक ऐतिहासिक सिनेमाई घटना के लिए सहयोग किया, पढ़े पूरी खबर