Pope Francis funeral| अंतिम संस्कार आज, भारत में राजकीय शोक में झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

FacebookTwitterWhatsapp

By रितिका कमठान | Apr 26, 2025

Pope Francis funeral| अंतिम संस्कार आज, भारत में राजकीय शोक में झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

दुनिया भर में शांति, इंसाफ और प्यार को फैलाने के लिए काम करने वाले कैथोलिक चर्च के शीर्ष धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन से दुनिया भर में शोक की लहर है। पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल 2025 को हुआ था। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने ईस्टर मंडे को अंतिम सांस ली थी। 

 

पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देने के लिए 22, 23 और 26 अप्रैल को भारत में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक के दौरान 22 और 23 अप्रैल को देश भर की सरकारी इमारतों पर तिरंगे को आधा झुका दिया गया था। वहीं अब 26 अप्रैल को भी जब पोप को अंतिम विदाई दी जाएगी तो शोक में झंटा आधा झुका रहेगा। सभी सरकारी व सांस्कृतिक कार्यक्रमो को भी टाला गया है।

 

जानकारी के मुताबिक पोप फ्रांसिस का असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोलियो था। वर्ष 2013 में वो पोप बने थे। पोप बनते ही उन्होंने इतिहास रच दिया था क्योंकि वो पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे, जिन्हें चर्च का नेतृत्व करने का मौका मिला था। उन्होंने अपना जीवन बेहद सादगी से जिया था। उन्होंने अपने जीवन में आम लोगों से जुड़े मामलों पर सोच बेहद साफ रखी। वो गरीबों की आवाज भी बने थे, जिस कारण दुनिया भर में उन्हें बेहताशा प्यार मिला था। पोप ने पर्यावरण संरक्षण, धर्म में भाईचारे को बढ़ावा देने और दुनिया में शांति का पैगाम दिया था।

 

यहां होना है अंतिम संस्कार

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार 26 अप्रैल को किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार वेटिकन सिटी में होगा। इस दौरान देश और दुनिया के कई बड़े गणमान्य लोग पोप की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। भारत की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंच चुकी है। 

प्रमुख खबरें

युद्ध भारत को पसंद नहीं लेकिन...वांग यी से बात कर बोले NSA डोभाल

पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर MEA का बयान, अपनी जिम्मेदारी समझे पड़ोसी मुल्क, सेना को ठोस कदम उठाने के आदेश

Breaking: 3 घंटे में ही पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन से हमले, फिरोजपुर और बाड़मेर में भी ब्लैकआउट

IPL 2025 के बचे हुए मैच कब होंगे शुरू? 11 मई को BCCI ले सकती है फैसला