वाशिंगटन में पुलिस पर गोली चलाने वाला गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2017

वाशिंगटन। वाशिंगटन डीसी में पुलिस के एक अधिकारी पर गोली चलाने वाला हथियारबंद व्यक्ति पुलिस की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया। कार्यकारी पुलिस प्रमुख पीटर न्यूशैम ने बुधवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उस शाम गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद अधिकारी एक अपार्टमेंट इमारत में पहुंचे। जहां एक बंदूकधारी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई और एक अधिकारी की गोलियां लगने से बंदूकधारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

विभाग की ओर से गुरुवार दोपहर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 32 वर्षीय माइकल लीच को गंभीर अवस्था में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके उपर अन्य अपराधों समेत पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप लगाये गये हैं। जांचकर्ताओं का कहना है कि मौके से एक बंदूक बरामद हुयी है और अधिकारी के शरीर पर बंधे कैमरे की फुटेज की समीक्षा की जा रही है। हालांकि पुलिस ने पुलिस अधिकारी और घायल हमलावर की पहचान नहीं बतायी है।

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी