प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2017

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का वादा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू से व्यक्तिगत रूप से राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण करने और हर संभव मदद सुगम बनाने को कहा है। मोदी ने कहा कि उन्होंने बाढ़ की स्थिति पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू तथा दिल्ली एवं राज्यों के अधिकारियों से बात की।

उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन में मंगलवार को पांच लोग मारे गए थे और नौ लोग लापता हो गए। मोदी ने ट्वीट किया, 'पूर्वोत्तर के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर मैं चिंतित हूं। मैं बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों की पीड़ा को साझा करता हूं।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'पूरा देश इस समय में पूर्वोत्तर के लोगों के साथ खड़ा है। केंद्र सरकार स्थिति को सामान्य बनाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देती है।’’ असम में भी बाढ़ के कारण स्थिति खराब हुई है और इसके कारण छह और लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी