हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा तो सड़क से Jamshedpur पहुंचे PM Modi, इन तीन पार्टियों को बताया झारखंड का दुश्मन

By एकता | Sep 15, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खराब मौसम के बीच झारखंड के जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा कि तेज बारिश और अन्य कोई भी रुकावट उन्हें लोगों से अलग नहीं कर सकती। पीएम ने कहा कि खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका और वह जमशेदपुर की जनता के दर्शन किए बिना वापस नहीं जाना चाहते थे, इसलिए सड़क के जरिए यहां पहुंचे।


पीएम मोदी ने कहा, मैंने वादा किया था कि आमने सामने बात होगी। जब मैं सुबह रांची पहुंचा तो मौसम ज्यादा खराब हो गया, हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सकता था। इस लिए मैंने तय किया कि सड़क के रास्ते ही जमशेदपुर जाऊंगा। रास्ते भर बारिश भी अपने आशीर्वाद बरसा रही थी और भींगते हुए भारी बारिश के बीच लोग पूरे रास्ते में खड़े थे। ये प्यार ये आशीर्वाद मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है।' उन्होंने कहा, 'बारिश कितनी ही तेज क्यों न हो, रुकावटें कितनी ही ज्यादा क्यों न हो, लेकिन कोई भी रुकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती है। मैं आपके दर्शन किए बिना वापस नहीं जा सकता हूं, इसलिए सड़क मार्ग से ही आप सबके दर्शन करने पहुंच गया।'


पीएम मोदी ने जनता से कहा, 'आज झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के जरिए पक्के घर भी मिले हैं। इनमें से ज्यादातर घर मेरी माताओं-बहनों के नाम पर हैं। आज आपका ये भाई करमा पर्व के अवसर पर अपनी बहनों को अपने पक्के घर का उपहार देकर धन्य हो गया है।


पीएम ने कहा, 'बीते लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष मोदी को हराने के लिए बेचैन था। पूरी जमात, बड़े-बड़े षड़यंत्र, बड़ी-बड़ी साजिशें, झूठ की इतनी बड़ी मशीनरी, देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें... लेकिन आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा। मैं आपके इस प्यार और आशीर्वाद के लिए भी आपका धन्यवाद करता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'आज देश के दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का भरोसा मोदी पर है, आज युवाओं का भरोसा मोदी पर है, मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है। झारखंड और भाजपा का रिश्ता सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है। ये रिश्ता दिल का है, ये रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है।'


विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं - JMM, RJD और कांग्रेस। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी RJD झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही। ये JMM वाले जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।'


 

इसे भी पढ़ें: Haryana Assembly Elections । Anil Vij ने CM पद पर दावा पेश करने की कही बात, अब क्या करेगी BJP?


पीएम ने कहा, 'JMM के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी JMM को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गए हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'जानते हैं ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल JMM का भी हो रहा है।'


पीएम मोदी ने कहा, 'JMM और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोटबैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है, हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा।' उन्होंने कहा, 'इस देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी। इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार एक ही है- कांग्रेस का परिवार। भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती हैं। ये JMM वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं- कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन।' आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, 'JMM ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है- झारखंड की लूट और चारों तरफ भ्रष्टाचार। JMM सरकार ने जल, जंगल और जमीन, सबमें भ्रष्टाचार किया है।'

 

इसे भी पढ़ें: खराब मौसम की वजह से Tatanagar नहीं पहुंच सकें PM Modi, रांची से वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली दिखाई हरी झंडी


जनता से वादा करते हुए पीएम ने कहा, 'मैं वादा करता हूं, झारखंड में कुछ महिनों के बाद जब बीजेपी की सरकार बनेगी, एनडीए की सरकार बनेगी तो इन सारे मामलों की जांच करवाई जाएगी। साथियों, वादे करना और उसे पूरा करना ये सिर्फ बीजेपी ही करती है। हमने 70 साल और उससे अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को मुफ्त इलाज की गारंटी दी थी। कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार ने उस फैसले पर मुहर लगा दी है।'

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी