PM Modi पांच मार्च को ओडिशा के दौरे पर आ सकते हैं, BJP नेता ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2024

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच मार्च को ओडिशा के दौरे पर आ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। भाजपा की राज्य चुनाव सह-प्रभारी लता उसेंडी ने कहा कि यात्रा का कार्यक्रम अभी तय नहीं किया गया है। इससे पहले, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा था कि प्रधानमंत्री मार्च के पहले सप्ताह में ओडिशा का दौरा करेंगे और जाजपुर जिले के चंदोखोले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

मोदी आखिरी बार तीन फरवरी को राज्य के दौरे पर आए थे और उन्होंने 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन किया था। उस यात्रा के दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया था।

प्रमुख खबरें

Holi 2025: देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को दी बधाई

Rohit Shetty Birthday: रोहित शेट्टी ने असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर इंडस्ट्री में रखा था कदम, आज मना रहे 51वां जन्मदिन

फेस्टिवल के दौरान फूड पॉइजनिंग न हो जाए, इन 4 टिप्स सेहत रखें ख्याल

Holi 2025: 14 मार्च को मनाई जा रही रंगो वाली होली, जानिए मुहूर्त और महत्व