यरूशलम के चर्च में कोंकणी भजन पट्टिका का अनावरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2017

यरूशलम। भारत के ईसाई तीर्थयात्रियों की मौजूदगी में यरूशलम के ईन केरेम क्षेत्र में स्थित प्रख्यात विजिटेशन चर्च में ईसा मसीह की मां मरियम की स्तुति में कोंकणी भाषा में लिखी भजन पट्टिका का अनावरण किया।

 

भारतीय ईसाई तीर्थयात्री कल उस समय भावविभोर हो उठे जब गोवा, दमन दीव के आर्क बिशप फादर फिलिप नेरी फेराओ ने कल मरियम की स्तुति में कोंकणी भाषा में लिखी भजन पट्टिका का अनावरण किया। फिलिप ने इस समारोह में कहा, ‘‘कोंकणी बोलने वालों के लिए यह बड़े सम्मान और खुशी की बात है।’’

 

हिन्दी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्तुति पट्टिकाएं विजिटेशन चर्च की दीवारों पर पहले ही स्थान पा चुकी हैं। गोवा से आए पर्यटकों ने कोंकणी भाषा में प्रार्थना और स्तुति की। समारोह के अंत में इन सभी तीर्थयात्रियों ने भारत का राष्ट्रगान गाया।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी