Tulsi Vastu Tips: घर में इस स्थान पर लगाएं तुलसी का पौधा, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर करेंगी धन की वर्षा

FacebookTwitterWhatsapp

By अनन्या मिश्रा | Mar 24, 2023

Tulsi Vastu Tips: घर में इस स्थान पर लगाएं तुलसी का पौधा, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर करेंगी धन की वर्षा

भगवान विष्‍णु को तुलसी सबसे प्रिय है। तुसली को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है, उस घर के सदस्य हमेशा खुशहाल रहते हैं। ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है। उनके घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। लेकिन इसके लिए तुलसी के पौधे का सही दिशा में लगा होना जरूरी है। वास्तु में भी तुलसी के महत्व के बारे में बताया गया है। यदि घर में तुलसी का पौझा सही दिशा में और सही स्थान पर रखा हो तो उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी का पौध लगाने के दौरान किन जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही इसे किस दिशा में रखना चाहिए। 


सही दिशा

आपने सुना या देखा होगा कि पुराने जमाने में आंगन के बीचोबीच तुलसी का पौधा लगाए जाने की परंपरा थी। ऐसा इसलिए भी था कि जिससे पौधे को पर्याप्त हवा-पानी और धूप मिल सके। लेकिन अब पहले की तुलना में घर काफी छोटे हो गए हैं। ऐसे में तुलसी का पौधा कहां लगाया जाना चाहिए। यह एक बड़ा सवाल है। अगर आप चाहें तो घर के मुख्य द्वार पर भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। लेकिन अगर घर के मुख्य द्वारा पर हवा-पानी और धूप न मिल पाने के कारण यह सूख भी सकता है। 

इसे भी पढ़ें: श्रीयंत्र की ऐसे करेंगे पूजा तो बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, इन बातों का रखें खास ख्याल


इसलिए आप तुलसी के पौधे को बालकनी में भी लगा सकते हैं। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बालकनी उत्तर या पूर्व दिशा में होनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक उत्तर और पूर्व दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं धन के देवता कुबेर का स्थान भी उत्तर दिशा होता है। इसलिए उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में धन आगमन के मार्ग खुलते हैं और आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।


इस दिशा में न लगाएं तुलसी

वास्तु के नियमों के अनुसार, दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है। ऐसे में इस दिशा में पौधा लगाने से सूख जाता है। मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और आपके घर में गरीबी पांव पसारने लगती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के मध्य संबंध खराब होने लगते हैं। इसलिए भूलकर भी दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।


तुलसी के चमत्कारिक उपाय

अगर किसी घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद या झगड़े की स्थिति बनती है तो तुलसी के पौधे को किचन के बाहर रख दीजिए। ऐसा करने से रिश्तों में सुधार होता है और आपसी प्यार बरकरार रहता है। वहीं अगर आपके घर में धन की समस्या है। घर में बरकत नहीं होती या आमदनी होने के बाद भी बचत नहीं कर पाते तो तुलसी के पौधे को ईशान कोण में रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर बरकत करती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

प्रमुख खबरें

NEET PG 2025 Postponed: अब 15 जून को नहीं होगी परीक्षा नीट पीजी परीक्षा, जल्द जारी होगी नई डेट

Ukraine Drone Attack देख गुस्से से पागल हुए पुतिन, रूस हमले के बाद भारत की क्यों बढ़ी चिंता?

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से श्रेयस अय्यर हुए थे दुखी, कोच रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा

अपना हुलिया बदलकर बलूचिस्तान पहुंचे शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर, चौंक गया भारत!