Social Media Trend MoyeMoye के जरिए पीयूष गोयल ने Rahul Gandhi पर किया तंज

By रितिका कमठान | Dec 04, 2023

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार को सामने आ चुके हैं, जिसमें तीन राज्यों में बीजेपी ने सत्ता पर कब्जा जमाया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने ही सत्ता हासिल की है। वहीं कांग्रेस पार्टी सिर्फ तेलंगाना में खुद को संभाल सकी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक एडिटेड वीडियो भी शेयर किया है। इसे सोशल मीडिया ट्रेंड मोये मोये की तर्ज पर ही बनाया गया है।

 

इस मीम में राहुल गांधी कहते दिखते हैं कि राजस्थान में भी सरकार जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी सरकार जा रही है। इस मीम को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर पीयूष गोयल ने कैप्शन दिया कि राहुल जी की भविष्यवाणी सच हो गई है। सोशल मीडिया पर इस मीम को यूजर्स काफी शेयर कर रहे है।

 

भाजपा ने हासिल की जीत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रविवार को कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर हिंदी भाषी राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। विधानसभा चुनावों के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को और मजबूती देने वाला और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार करने वाला माना जा रहा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शिकस्त मिलने तथा भाजपा की लहर के बीच विपक्षी दल (कांग्रेस) ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से बेदखल कर दिया। इस तरह, भाजपा ने लोकसभा चुनाव का ‘‘सेमी फाइनल’’ कहे जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में 3-1 से जीत हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। 

 

जीत के बाज भाजपा ने मनाया जश्न

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार शाम भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री थोड़ी ही देर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मंच पर प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा को महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का मिला ठेका

Salman Khan Threat| 5 करोड़ रुपये दो या बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र होगा : फिर मिली सलमान को धमकी

Delhi Air Pollution| प्रदूषण बढ़ने पर AAP पर भड़के मनोज तिवारी और शहजाद पूनावाला, कही ये बात

Mahabharata: कौरवों को युद्ध में हराने के लिए पांडवों ने इस गांव में किया था महायज्ञ, आज भी मौजूद हैं अवशेष