By अनन्या मिश्रा | Apr 27, 2025
शुभ मुहूर्त
अमावस्या तिथि पर पूरा दिन धार्मिक कार्यों के लिए शुभ मानी जाती है। लेकिन कुछ विशेष मुहूर्त दान के लिए शुभ माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:10 मिनट से सुबह 04:52 मिनट तक था। वहीं दोपहर 12:11 मिनट से लेकर दोपहर 01:02 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। इस अवधि में स्नान-दान के लिए शुभ है।
पूजाविधि
वैशाख अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें। अगर संभव हो तो इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें और यदि ऐसा संभव नहीं है तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद हरे रंग के कपड़े धारण करें और फिर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा संपन्न करें। सूर्य देव को जल अर्पित करें और व्रत का संकल्प लें। संकल्प के बाद पितरों के नाम का तर्पण करें। तर्पण में कुश, तिल, जल और दूध का उपयोग किया जाता है।
महत्व
बता दें कि वैशाख अमावस्या पर पितरों की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। वहीं अमावस्या पर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। वहीं पवित्र नदियों में स्नान करके गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।