धर्म पूछ कर लोगों की हत्या की गई, हिंदू कभी ऐसा काम नहीं करेंगे: भागवत

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2025

धर्म पूछ कर लोगों की हत्या की गई, हिंदू कभी ऐसा काम नहीं करेंगे: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में लोगों से उनका धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी लेकिन हिंदू ऐसा काम कभी नहीं करेंगे।

भागवत ने जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि करारा जवाब दिया जाएगा।’’ संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘लोगों से उनका धर्म पूछा गया और उन्हें मार दिया गया। हिंदू ऐसा काम कभी नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ युद्ध धर्म और अधर्म के बीच है। हमारे दिल में दर्द है। हम गुस्से में हैं लेकिन बुराई को नष्ट करने के लिए ताकत दिखानी होगी। रावण ने अपना इरादा नहीं बदला तो और कोई विकल्प नहीं था। राम ने उसे सुधारने का मौका दिया था और उसके बाद मारा था।’’

संघ प्रमुख ने यह भी कहा कि ऐसी त्रासदियों और दुर्भावनापूर्ण साजिशों को रोकने के लिए समाज में एकता आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हम एकजुट हैं तो कोई भी हमारी ओर बुरी नीयत से देखने की हिम्मत नहीं करेगा और अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी आंख फोड़ दी जाएगी। हमें कड़ी जवाबी कार्रवाई की उम्मीद है।’’

संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘ घृणा और शत्रुता हमारे स्वभाव में नहीं है लेकिन चुपचाप नुकसान सहना भी हमारा स्वभाव नहीं है। एक सच्चे अहिंसक व्यक्ति को शक्तिशाली भी होना चाहिए। अगर शक्ति नहीं है तो कोई विकल्प नहीं है। लेकिन जब शक्ति होती है, तो जरूरत पड़ने पर वह दिखाई देनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

MI vs DC Highlights: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में हुई एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से दी मात

सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में यशस्वी जायसवाल से निकले आगे, बनाया ये रिकॉर्ड

IPL 2025 के बाद सर्जरी कराएंगे रोहित शर्मा? तकलीफ में दिखे MI के पूर्व कप्तान

IPL 2025: BCCI का नया फैसला KKR को नहीं आया पसंद, उठाए सवाल