भारत के इन मंदिरों में जाने से ही कांप जाती है लोगों की रूह, जानिए क्या है इनकी खासियत

By अनन्या मिश्रा | Feb 27, 2023

भारत अपनी आध्यात्मिकता के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। भारत अपनी विविधता, संस्कृति के लिए जाना जाता है। वहीं पर आपको तकरीबन हर शहर में कोई न कोई पवित्र और फेमस जगह देखने को मिलेगी। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत के मंदिरों का इतिहास काफी पुराना रहा है। हर मंदिर के पीछ अपनी आस्था और कहानी छिपी होती है। इन मंदिरों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग भारत आते हैं। लेकिन क्या आप भारत के कुछ डरावने मंदिरों के बारे में जानते हैं। आपको बता दें कि यह मंदिर अपनी डरावनी कहानियों के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं। जहां पर लोगों की डर से चीख तक निकल जाती है। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...


किराडू मंदिर 

राजस्थान अपने कल्चर, संस्कृति और वास्तुकला के लिए फेमस है। आपको बता दें कि राजस्थान के बाड़मेर में किराडू मंदिर में लोग अकेले जाने से पहले कई बार सोचते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर को साधुओं ने श्राप दिया था। तभी से यह मंदिर श्रापित हो गया। बताया जाता है कि एक बार एक साधु अपने शिष्यों के साथ यहां घूमने के लिए आए थे। इसके बाद वह साधु कुछ समय के लिए अपने शिष्यों को यहां छोड़कर कहीं और चले गए थे। जब वह वापस आए तो देखा कि उनके सभी शिष्यों की मौत हो चुकी थी। इससे नाराज होकर साधू ने किराडू मंदिर को श्राप दिया था कि जो भी यहां घूमने आएगा। वह जिंदा वापस नहीं जा पाएगा।

इसे भी पढ़ें: जानिए पंचोपचार और षोडषोपचार पूजन विधि में अंतर, घर में आएगी सुख-समृद्धि

भूतों वाला मंदिर

इस मंदिर के नाम से ही आप इसके बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। बता दें कि यह मंदिर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित है। इस मंदिर को गुप्तकालीन मंदिर और भूतों वाला मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर का इतिहास भी काफी डरावना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर में किसी भी देवी-देवता की मूर्ति नहीं है। कहा जाता है कि एक दिन यहां से अजीब सी डरावनी आवाजें आने लगीं। जिसके बाद से यहां पर पूजा पाठ की शुरूआत होने लगी। यहां इस मंदिर में शाम को पूजा करने के लिए कोई नहीं आता है।


दत्तात्रेय मंदिर

मध्यप्रदेश में स्थित दत्तात्रेय मंदिर की गिनती भी भुतहा मंदिरों में की जाती है। यहां के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर में आने वाले लोगों को अजीब सा एहसास होता है। कई बार यहां आने वाले लोगों को लगता है कि उनके शरीर पर किसी का कब्जा है। बता दें कि अमावस्या के दिन कोई भी व्यक्ति इस मंदिर में दर्शन के लिए नहीं आता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इस मंदिर में जो व्यक्ति आता है वह गालियां देता है।


देवजी महाराज मंदिर

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मालाजपुर गांव में स्थित देवजी महाराज मंदिर में हर साल भूतों का मेला लगता है। जिन लोगों पर ऊपरी साया होता है। उनके परिजन उन्हें यहां झाड़-फूंक कराने के लिए आते हैं। इसी के साथ ही हर महीने की पूर्णिमा को यहां मंदिर के आंगन में लोग इधर-उधर भागते हैं। बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी ऐसे लोगों को झाड़ू मारकर उनके शरीर से बुरी आत्मा निकालने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा यहां के लोग इस मंदिर में तंत्र विद्या भी करते हैं।


मेंहदीपुर बालाजी

राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के बारे में शायद ही कोई नहीं जानता हो। यह हनुमानजी का दिव्य शक्ति से प्रेरित मंदिर है। बालाजी के इस मंदिर में जाने से लोगों को दुष्ट आत्माओं से छुटकारा मिलता है। इस मंदिर में भूत, प्रेत की बाधा और ऊपरी हवा से छुटकारा मिलता है। जिन लोगों पर ऊपरी साया होता है उन्हें यहां पर जंजीर से बंधा और उल्टे लटके देखा जा सकता है। मंदिर के चमत्कार को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इसके अलावा यहां पर बालाजी की सुबह-शाम की आरती के दौरान कई लोग झूमते नजर आएंगे। मान्यता है कि मंदिर से वापस लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी? पिता की हत्या पर किया बड़ा दावा

Israel vs Iran: भारत ने पश्चिम एशिया में शत्रुता कम करने का किया आह्वान, कहा- संयम बरतें

चीन का सारा प्लान हुआ फेल, Apple की बेहतरीन वापसी से बढ़ी बेचैनी

अरुणाचल पहंची वायु वीर विजेता कार रैली, जसवंत रावत दी जाएगी श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल