Sikkim के लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया: President Murmu

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने टिकाऊ जीवनशैली तथा कड़ी मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सिक्किम 16 मई, 1975 को भारत का 22वां राज्य बना था। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं! सिक्किम को बर्फ से लदी पर्वत चोटियों, घने जंगलों और झरनों द्वारा प्रकट उत्कृष्ट प्राकृतिक सुंदरता का आशीर्वाद प्राप्त है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए सिक्किम के लोगों ने टिकाऊ जीवनशैली और कड़ी मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कामना है कि राज्य और इसके लोग निरंतर समृद्ध और सशक्त होते रहें।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी