Paytm के शेयर हुए क्रैश, 20% टूटकर हो गए धराशायी, एक फैसले के कारण आई इतनी गिरावट

By रितिका कमठान | Dec 07, 2023

शेयर बाजार में जो तेजी जारी है उसपर सात नवंबर को ब्रेक लग गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम के लिए दिन अच्छा नहीं रहा है। पेटीएम ने शेयर बाजार में खराब शुरुआत की। बाजार शुरू होते ही पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। ये गिरावट पूरे 20% की थी। पेटीएम के शेयरों पर सर्वाधिक असर दिखा है।

 

पेटीएम के शेयर सुबह 728.85 रुपये के साथ खुले थे वही बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली। शुरुआती 20 मिनट में शेयर 650.65 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखकर निवेशक भी परेशान हो गए है। इससे पहले 20 अक्टूबर को पेटीएम के शेयर 52 सप्ताह में सर्वाधिक हाई पर थे, जो कि 998.30 रुपये था। शेयर में इसके बाद अचानक सात दिसंबर को जबरदस्त गिरावट आई है, जिसके पीछे कंपनी का एक अहम फैसला कारण माना जा रहा है।

 

बता दें कि कंपनी ने छोटे टिकट वाले लोन को स्लो करने का फैसला किया है। ये फैसला रिजर्व बैंक की सख्ती के बाद आया है। कंपनी के इस फैसले के बाद ही शेयरों में गिरावट देखी गई है। बता दें कि आरबीआई ने पर्सनल लोन के नियमों को लेकर सख्ती दिखाई है। आरबीआई की मानें तो कंपनी ने 50 हजार से कम के पर्सनल लोन देने में कमी कर दी है। कंपनी सबसे अधिक कारोबार इसी छोटे टिकट के साइज लोन से ही करती है। ये भी संभावना है कि कंपनी के पोस्टपेड लोन आधे हो सकते है।

 

इसके अलावा दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट कने भी कंपनी का साथ छोड़ दिया है। जिससे कंपनी के शेयरों पर काफी अधिक असर हुआ है। निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिला है। बता दें कि पेटीएम के शेयर लिस्ट होने के बाद भारी गिरावट दिख रही है। वर्ष 2021 के बाद से ही 42 प्रतिशत से अधिक पेटीएम के शेयर गिर गए है। वहीं सात दिसंबर को ये गिरावट और अधिक बढ़ गई थी।  

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी