नवीन पटनायक ने BBC महिला खिलाड़ी पुरस्कार के नामांकन के लिए दुती चंद को बधाई दी

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2021

नवीन पटनायक ने BBC महिला खिलाड़ी पुरस्कार के नामांकन के लिए दुती चंद को बधाई दी

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रतिष्ठित बीबीसी ‘साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी’ के पुरस्कार के लिए नामांकन हासिल करने पर फर्राटा धाविका दुती चंद को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ ओडिशा की धाविका दुती चंद को बीबीसी ‘साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी’ के पुरस्कार के नामांकनके लिए बधाई। उसे बहुत-बहुत शुभकामनाएं और मेरी कामना है कि वह इसी तरह से प्रेरित करती रहे।’’ ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी दुती को बधाई दी। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘ 2021 के लिए बीबीसी ‘साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार’ का नामांकन हासिल करने पर दुती चंद को हार्दिक बधाई। ओडिशा को उनकी इस अद्भुत उपलब्धि पर गर्व है। आप ओडिशा की हर लड़की के लिए एक प्रेरणा हैं।’’

इसे भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, 100 साल में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने

पच्चीस साल की दुती 100 मीटर की राष्ट्रीय चैम्पियन हैं और वह दक्षिण एशिया की सबसे तेज फर्राटा धाविका हैं। इस पुरस्कार के लिए उनके साथ भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी, युवा निशानेबाज मनु भाकर, तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी पहलवान विनेश फोगाट को नामांकन मिला है। इन खिलाड़ियों का नामांकन 40 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया है। विजेता का फैसला सार्वजनिक मतदान द्वारा किया जाएगा। प्रशंसक बीबीसी के छह मंचों में से किसी पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए मतदान कर सकते हैं। मतदान 24 फरवरी तक खुला है और विजेता की घोषणा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन की जाएगी। पिछले साल इन पुरस्कारों की शुरूआत हुई थी और ओलंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू इसकी पहली विजेता बनीं थी।

प्रमुख खबरें

RR vs GT Highlights: वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक में धराशायी हुई गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

RR vs GT: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में रचा इतिहास, दुनिया कर रही सलाम

शाहिद अफरीदी को शिखर धवन ने दिया झन्नाटेदार जवाब, पूर्व पाक कप्तान ने इंडियन आर्मी पर किया था कमेंट

जानें कौन हैं करिम जन्नत? राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात के लिए आईपीएल डेब्यू किया