Paris Paralympics 2024: हरविंदर सिंह-प्रीति पाल रहे भारत के ध्वजवाहक, बेहद रोमांचक रही पैरालंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Sep 09, 2024

Paris Paralympics 2024: हरविंदर सिंह-प्रीति पाल रहे भारत के ध्वजवाहक, बेहद रोमांचक रही पैरालंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी

पेरिस पैरालंपिक 2024 अब समाप्त हो चुका है। भारत ने इस पैरालंपिक में कुल 29 मेडल जीते। भारत ने 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज अपने नाम किए हैं। इससे पहले किसी भी पैरालंपिक में भारत ने इतने मेडल नहीं जीते। भारत ने पहली बार पैरालंपिक में इतने मेडल जीते हैं। वहीं पेरिस पैरालंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक हरविंदर सिंह और प्रीति पाल रहे। 


पेरिस पैरालंपिक 2024 क्लोजिंग सेरेमनी की आधिकारिक तौर पर शुरुआत फ्रेंच सिंगर सैंटा के साथ हुई। उन्होंने शानदार अंदाज में सेरेमनी का आगाज किया। पेरिस पैरालंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी का नाम पेरिस इज ए पार्टी रखा गया था। 


भारत के लिए हरविंदर सिंह और प्रीति पाल क्लोजिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक बने। हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं प्रीति ने महिलाओं की 100 और 200 मीटर रेस में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। 


वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मेनुएल मैक्रों भी पेरिस पैरालंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी का हिस्सा बने। बता दें कि, अब 4 साल बाद अमेरिका पैरालंपिक की मेजबानी करेगा। लॉस एंजिलिस में पैरालंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में पेरिस पैरालंपिक में क्लोजिंग समारोह में हेंडओवर करने के लिए अमेरिका का नेशनल एंथम भी बजाया गया।


प्रमुख खबरें

Good Friday 2025: अहिंसा, करुणा और सत्य के अमर प्रतीक हैं ईसा मसीह

मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए SIT का गठन, ममता बनर्जी करेंगी दौरा, राज्यपाल से की यह अपील

ये नकली गांधी परिवार खानदानी भ्रष्ट और चोर है, राहुल-सोनिया पर गौरव भाटिया का तीखा वार

Pakistan के आर्मी चीफ की नफरती जुबान, दोहराई टू नेशन थ्योरी, कहा- हम हर मायने में हिंदुओं से अलग