Pahalgam Terror Attack के बाद Jammu से लौटे 75 यात्री, मुंबई पहुंची फ्लाइट, लोगों के दिलों में बैठा डर

FacebookTwitterWhatsapp

By रितिका कमठान | Apr 24, 2025

Pahalgam Terror Attack के बाद Jammu से लौटे 75 यात्री, मुंबई पहुंची फ्लाइट, लोगों के दिलों में बैठा डर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गम की लहर के साथ आक्रोश भी फैला हुआ है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में खूबसूरत वादियों के बीच दिल दहला देने वाली इस घटना में 26 बेगुनाह, निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई है। इस हमले के बाद गुरुवार को जम्मू से एक विमान से 75 पर्यटकों को मुंबई लाया गया है।

 

मुंबई लौटने पर लोगों के चहरे पर राहत दिखाई दी है। घर सुरक्षित लौटने पर लोगों को राहत मिली थी मगर उनके चेहरे और आखों में पहलगाम के खौफ का मंजर भी था। कश्मीर की धरती पर इन लोगों ने खौफ का वो मंजर देखा है जो कभी भुलाए नहीं भुलेगा।

 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश भर में गुस्सा भरा पड़ा है। घटना के बाद 75 पर्यटक मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे है। यहां उनका स्वागत करने के लिए शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर और राहुल कनाल भी मौजूद रहे। पर्यटक सुबह करीब साढ़े चार बजे की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद उनके चेहरों पर राहत थी मगर आंखों में खौफ भी था।

 

एक पर्यटक ने कहा कि हमले से कुछ मिनट पहले उस इलाके से निकला था। इस जगह पर ही ये हमला हुआ है। पहली बार धरती का स्वर्ग कहलाने वाला कश्मीर डर का पर्यायवाची बन गया है। हम सुरक्षित घर जाना चाहते है। अन्य पर्यटक ने बताया कि कश्मीरी लोग अच्छे है मगर इस घटना का उनके जीवन पर भी असर होगा। होटल खाली हो गए है क्योंकि पर्यटक डर कर लौट चुके है।

प्रमुख खबरें

क्यों पड़ी जाति जनगणना कराने की जरूरत? शिवराज सिंह चौहान ने आसान शब्दों में समझाया

Pahalgam Attack: तीन अन्य स्थानों की आतंकियों ने की थी रेकी, बैसरन घाटी में दो दिन पहले से थे मौजूद

The Bhootnii की स्क्रीनिंग पर पहुंचे Ibrahim Ali Khan, रुमर्ड गर्लफ्रेंड Palak Tiwari के भाई के साथ मस्ती करते आए नजर

BBMB द्वारा हरियाणा को अधिक पानी छोड़े जाने पर सड़कों पर उतरी आप, पंजाब में BJP के खिलाफ किया प्रदर्शन