अधिकारी जुलाई 2025 तक राज्य में भूमि सर्वेक्षण पूरा करें : Nitish Kumar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2024

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को राज्य भर में चल रहे भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के कार्य में तेजी लाने और जुलाई 2025 तक यह कार्य पूरा करने को कहा। कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने 2013 में राज्य भर में विशेष हवाई सर्वेक्षण और भूमि का बंदोबस्त शुरू किया था।

 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिये आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, “यह सर्वविदित तथ्य है कि राज्य में अपराध की 60 प्रतिशत से अधिक घटनाएं मुख्यतः भूमि संबंधी विवादों के कारण होती हैं। 


अब 9,888 और अधिकारियों की नियुक्ति के साथ, विभाग को जुलाई 2025 तक राज्य भर में भूमि का विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त पूरा करना होगा।” मुख्यमंत्री ने पटना में 20 नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। कुमार ने कहा, “विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य में भूमि विवाद के मामलों को कम करना है। 


सरकार ने भूमि विवाद के मामलों को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” इस अवसर पर बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

रोबोट के आत्महत्या करने का मामला, क्या वाकई में सुसाइड कर सकते हैं Robot?

Agra Jama Masjid Case: अयोध्या, मथुरा, काशी के बाद अब जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का अनुरोध, HC ने ASI से मांगा जवाब

राहुल गांधी अचानक पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोको पायलटों से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Rishi Sunak को क्यों झेलनी पड़ी इतनी बड़ी हार? क्या रही इसकी वजह, 5 प्वाइंट में जानें