ओडिशा: महिला ने पांच वर्षीय सौतेले बेटे को कुएं में फेंका, गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2024

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 20 वर्षीय एक महिला ने अपने पांच वर्षीय सौतेले बेटे की आंखों पर पट्टी और हाथ बांधकर कुएं में फेंककर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महिला ने बच्चे को कुएं में फेंकने से पहले उसके शरीर पर एक बड़ा पत्थर भी बांधा था। अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला इस बात से खुश नहीं थी कि उसका पति उस लड़के को उसके बच्चे से भी ज्यादा प्यार करता था। यह घटना 11 अक्टूबर को राउरकेला शहर के पास रघुनाथपल्ली थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला मृत बच्चे के पिता की दूसरी पत्नी है।

प्रमुख खबरें

किसान संघों के साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बैठक, फसल की खरीदारी को लेकर दिया यह आश्वासन

IPL 2025: ऋषभ पंत नहीं होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, सौरव गांगुली भी नहीं आएंगे नजर

Rail Ticket Booking: रेलवे रिजर्वेशन के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब 120 दिन नहीं, सिर्फ़ 60 दिन पहले होगी एडवांस बुकिंग

भारत का गद्दार, निकला ट्रूडो का पक्का यार, क्या कनाडा को आतंक प्रायोजक देश के रूप में नामित कर सकता है हिंदुस्तान?