By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2017
तोक्यो। भारत को एक मुश्किल बाजार करार देते हुए जापान की वाहन कंपनी टोयोटो ने कहा कि वह अपनी बाजार हिस्सेदारी को लेकर संतुष्ट नहीं है। टोयोटा के कार्यकारी उपाध्यक्ष डिडियर लेराय ने कहा कि भारत एक मजबूत बाजार है और वहां वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं।
लेराय ने यहां तोक्यो मोटर शो के मौके पर अलग से बातचीत में कहा, ‘‘भारत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण बाजार है। वहां हम अभी छोटे खिलाड़ी हैं। हम भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी के मौजूदा स्तर से संतुष्ट नहीं हैं।