By अनन्या मिश्रा | Mar 29, 2025
भूलकर भी न करें ये काम
इस दिन जानवरों को भूलकर भी कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए।
इस दिन बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें, वरना जातक पर शनिदेव का प्रकोप बढ़ सकता है।
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या पर चोरी, नशा और बुरे कर्म नहीं करने चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। इसलिए इस दिन मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
ग्रहण काल के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, इसलिए भगवान की मूर्ति नहीं छूनी चाहिए।
शनि अमावस्या के मौके पर दाढ़ी, बाल औक नाखून आदि नहीं काटने चाहिए। इससे व्यक्ति को शनिदोष लगता है।
ग्रहण काल और शनि अमावस्या पर तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम
शनि अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान-दान करना शुभ माना जाता है।
शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के मौके पर गरीबों और जरूरतमंदों को दान जरूर दें।
शनिदेव और सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
ग्रहण काल खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए।
ग्रहण के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करना चाहिए।
शनि अमावस्या पर शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
वहीं इस दिन शनि देव को सरसों का तेल और काला तिल अर्पित करना शुभ और विशेष फलदाई माना जाता है।