डरना मना है, पहली बार फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान माक्ररम ने टीम से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

तारोबा। दक्षिण अफ्रीका को पहली बार टी20 विश्व कप फाइनल में ले जाने वाले कप्तान एडेन माक्ररम ने खिलाड़ियों से शांतचित्त रहने और खिताबी मुकाबले से नहीं डरने का आग्रह किया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया। अब फाइनल में उसका सामना इंग्लैंड या भारत से होगा। मैच के बाद माक्ररम ने कहा ,‘‘ यह हमारे लिये अगला कदम है। फाइनल हम पहली बार खेलने जा रहे हैं लेकिन डरने की कोई बात नहीं है।’’ 


उन्होंने कहा ,‘‘ यह जीत हमारे लिये काफी मायने रखती है। हमारे पास कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं लेकिन इस तरह के प्रदर्शन के लिये पूरी टीम को एक ईकाई के रूप में खेलना होता है।’’ अफगानिस्तान को 56 रन पर समेटने वाले अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ हमने शानदार गेंदबाजी की। सही जगहों पर गेंद डाली। गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।’’ 


माक्ररम ने कहा ,‘‘ इन हालात में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण था। किस्मत ने हमारा साथ दिया कि हम साझेदारी निभा सके। कुछ मुकाबले करीबी रहे और दक्षिण अफ्रीका में भोर में उठकर मैच देखने वालों की सांसें थम गई होगी लेकिन शुक्र है कि आज ऐसा नहीं हुआ।’’ प्लेयर आफ द मैच मार्को जेनसन ने कहा कि उनका फोकस सही जगहों पर गेंद डालने पर था। उन्होंने कहा ,‘‘ शानदार लग रहा है। हमने अच्छा खेला और रणनीति पर बखूबी अमल किया। हम सही जगहों पर गेंद डालने पर ही फोकस कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

नए आपराधिक कानूनों ने पुराने व जटिल ब्रिटिश युग के कानूनों का स्थान लिया है: Dhami

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा : Siddaramaiah

नागपुर में दीक्षाभूमि स्मारक पर भूमिगत पार्किंग निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन के बाद काम रोका गया : Fadnavis

Nepal : देउबा-ओली की वार्ता के बीच अनिश्चितता का सामना कर रही प्रचंड नीत सरकार