रात को कभी भी नहीं सोना चाहिए खाली पेट, होगी ये परेशानियां

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 01, 2024

अक्सर वजन कम करने के लिए कई बार लोग अपनी डाइट में कुछ ऐसे बदलाव कर देते हैं। जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो जाता है। वहीं, कई लोग ऐसे भी जो रात को बिना खाना खाएं ही सो जाते हैं। लेकिन क्या हेल्थ के लिए बढ़िया है या नहीं? खाली पेट सोने से कई समस्याओं से जूझ सकते हैं आप। आइए जानते हैं रात को खाली पेट सोने से क्या होता है?

अनिद्रा की समस्या उत्पन्न

अगर आप खाली पेट रात को सोते हैं तो दिमाग आपको खाने के लिए अलर्ट करने लगता है। इस कारण आपको बार-बार भूख लगने लगती है। जिसके चलते आपकी नींद भी खराब होने लगती है। गुड हेल्थ के लिए सही नींद लेना जरुरी होता है। 

मेटाबॉलिज्म स्लो होता है

रोजाना रात को खाना स्किप करते हैं, तो ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है। इससे आपका इंसुलिन लेवल बिगड़ सकता है। रात को भूलकर भी खाना को स्किप न करें। रात के समय थोड़ा बहुत जरुर खाएं। इससे आपकी हेल्थ और वजन भी ठीक रहेगा। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म भी सही रहेगा।

हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है

रात के समय डिनर किए बिना सो जाने से हार्मोंस पर असर पड़ता है, जिससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। एक्ने जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। 

मांसपेशियों में कमजोरी होगी

यदि आप रात को बिना खाए सोते हैं, तो मांसपेशियों में कमजोरी की दिक्कत हो सकती है। खाली पेट सोने से प्रोटीन और अमीनो एसिड की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

एनर्जी की कमी और थकान रहती है

खाली पेट रात को सोने से शरीर के पोषक तत्वों में कमी देखने को मिलती है। इसके वजह से एनर्जी डाउन हो जाती है और आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। वहीं, बिना काम किए थकान भी महसूस हो सकती है।

चिड़चिड़ापन होना

रात को अगर आप बिना खाना खाए सोते हैं तो आपको मूड स्विंग की समस्या देखने को मिल सकती है। वहीं आप खुद को चिड़ाचिड़ापन महसूस करेंगे। आप रात के समय लाइट भोजन कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

रोबोट के आत्महत्या करने का मामला, क्या वाकई में सुसाइड कर सकते हैं Robot?

Agra Jama Masjid Case: अयोध्या, मथुरा, काशी के बाद अब जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का अनुरोध, HC ने ASI से मांगा जवाब

राहुल गांधी अचानक पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोको पायलटों से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Rishi Sunak को क्यों झेलनी पड़ी इतनी बड़ी हार? क्या रही इसकी वजह, 5 प्वाइंट में जानें