Neeraj Chopra: आज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा, बस कुछ ही देर का इंतजार..

By Kusum | Aug 25, 2023

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में आज भारतीय गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा अपने प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। पिछली बार इसी इवेंट में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम करते हुए इतिहास रचा था। लेकिन इस बार उनकी नजर सिल्वर पर नहीं बल्कि गोल्ड पर हैं। इसी के साथ वो इस प्रतियोगिता में 90 मीटर का आंकड़ा भी पार करना चाहेंगे। बुडापेस्ट में हो रहे इस इवेंट में नीरज चोपड़ा अपने अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। 

 

नीरज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि, उन्हें ये मार्क पार करने के लिए सिर्फ एक अच्छे दिन की दरकार है। बता दें कि भारत के गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा ने बीते कुछ समय में जैविलन की दुनिया में धमाल मचाया है। टोक्यो ओलंपिक के अलावा एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड जीता है। 


इस इवेंट में जैवलिन थ्रो के कुल 37 एथलिट्स भाग ले रहे हैं। इन एथलिट्स को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। नीरज चोपड़ा ग्रुप ए में हैं। इसमें से 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए जिनके मुकाबले 27 अगस्त को होगा। फाइनल में ऑटोमेटिक जगह बनाने के लिए एथलीट को कम से कम 83 मीटर मार्क पार करना होगा। 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी