Jharkhand Assembly Election | 'झारखंड में बनेगी NDA सरकार, हार की ओर बढ़ रहा विपक्षी गठबंधन...' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का दावा

By रेनू तिवारी | Oct 22, 2024

पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को भरोसा जताया कि एनडीए झारखंड में एक "मजबूत" सरकार बनाएगी, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) "हरियाणा के बाद अपनी अगली बड़ी हार" की ओर बढ़ती दिख रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख ने यह भी कहा कि वह राज्य में भाजपा की एक सीट की पेशकश से "संतुष्ट" हैं और उन्होंने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि इस सौदे से उन्हें अपमानित महसूस हुआ है।

झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को भरोसा जताया कि झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ हरियाणा के बाद अगली बड़ी हार की ओर बढ़ रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)- रामविलास के प्रमुख चिराग ने यह भी कहा कि वह झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उनकी पार्टी को एक सीट की पेशकश किये जाने से ‘संतुष्ट’ हैं। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि इस सीट समझौते से उन्हें अपमानित महसूस होना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: नए शोरूम खोलने के लिए 9000 कर्मचारियों को नियुक्त करेगा ये Lifestyle Brand, पूरी हुई तैयारी

 

पासवान ने संवाददाताओं से कहा, “बहुत से लोग हैं, जो मेरे और प्रधानमंत्री के बीच दरार डालना चाहते हैं। वे कभी सफल नहीं होंगे। मैं यह बताना देना चाहता हूं कि हमारी पार्टी न केवल खुश है बल्कि पूरी तरह से संतुष्ट है कि भाजपा ने झारखंड में भी हमें उचित सम्मान दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि 24 अक्टूबर को उनकी पार्टी के उम्मीदवार जनार्दन पासवान नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और इस दौरान वह खुद झारखंड का दौरा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: वास्तविक नियंत्रण रेखा पर समाधान की बात पर China ने लगाई मुहर, भारतीय सेना प्रमुख Upendra Dwivedi ने कहा- भरोसा करने में लगेगा समय

 

पासवान ने कहा, “अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के अलावा पार्टी अपने सहयोगियों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए रणनीति तैयार करेगी।” झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा 68 सीट पर और उसके सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन 10, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनइटेड दो और लोजपा एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। पासवान ने कहा, “हमें विश्वास है कि राजग झारखंड में मजबूत सरकार बनाएगी और कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन हरियाणा के बाद अपनी अगली बड़ी हार की ओर बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Realme GT7 Pro इस नवंबर में हो रहा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज Warner भारत के खिलाफ खेलने के लिए संन्यास से वापसी करने को तैयार

फिटनेस और ताकत को बेहतर करने के लिए कराटे का सहारा ले रही हैं गोल्फर दीक्षा डागर

Vivo जल्द लॉन्च करेगा 6500mAh बैटरी, जानें फोन के स्पेशल फीचर्स और कीतम