2026 तक नक्सलवाद का पूरे देश से होगा खात्मा, महाराष्ट्र इसमें रहेगा आगे, गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद बोले CM शिंदे

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में सुरक्षा और विकास की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि 2026 तक नक्सलवाद को पूरे देश से समाप्त करना है। महाराष्ट्र इसमें आगे रहेगा। हमारे लिए बहुत बड़ी सफलता की बात है कि कोई भी नई भर्ती नक्सल संगठनों में नहीं हो रही। जल्द महाराष्ट्र से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र में पहले 550 नक्सल टीमें थी, अब सिर्फ 55-56 टीमें रह गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: जवाहरलाल नेहरू ने किया था शिवाजी महाराज का अपमान? फडणवीस के दावे पर क्यों भड़की कांग्रेस

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बल अब नक्सलियों के खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई के बजाय आक्रामक अभियान चला रहे हैं और हाल के समय में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। शाह ने नक्सलवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में सुधार के कारण पिछले लोकसभा चुनाव में 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इससे पहले इस क्षेत्र में एक भी मत नहीं पड़ा था। इस महत्वपूर्ण बैठक में नक्सल-विरोधी अभियानों और प्रभावित क्षेत्रों में की गई विकास पहलों पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा कम से कम 31 नक्सलियों को मार गिराए जाने के कुछ दिनों बाद नक्सल-प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री की यह बैठक हुई है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव से पहले बीजेपी को लगा झटका, हर्षवर्द्धन पाटिल शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए

वर्ष 2024 में अब तक 230 से अधिक नक्सलियों का सफाया किया जा चुका है, 723 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 812 को गिरफ्तार किया गया है। नक्सलवाद से प्रभावित जिलों की संख्या अब सिर्फ 38 रह गई है। केंद्र सरकार ने विकास योजनाओं को प्रभावित राज्यों के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए सड़क और मोबाइल संपर्क को बढ़ावा देने सहित कई कदम उठाए हैं। बयान में कहा गया है कि नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 14,400 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई गई हैं और लगभग 6,000 मोबाइल टावर लगाए गए हैं।

 

प्रमुख खबरें

New Zealand के प्रधानमंत्री हुए भारत के जबरा फैन, PM मोदी के साथ मुलाकात को बताया शानदार

एक युग का अंत...पूरे राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा को दी गई विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ा जन-सैलाब

Yoga Poses: शरीर को दिमाग को हेल्दी बनाने के लिए रोजाना करें ये आसन, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

Jammu-Kashmir में 370 की फिर होगी वापसी? उमर अब्दुल्ला की नेतृत्व वाली सरकार की क्या होगी प्राथमिकताएं