नौसेना 2047 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगी: एडमिरल आर हरि कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2023

 नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने बुधवार को कहा कि नौसेना 2047 तक पूरी तरह से ‘आत्मनिर्भर’ बनने के लिए प्रतिबद्ध है। तब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा। नौसेना प्रमुख ने गांधीनगर जिले के उवरसद गांव के पास स्थित एक निजी विश्वविद्यालय, कर्णावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में यह टिप्पणी की।

कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शब्दों में, रक्षा क्षेत्र प्रमुख मांग सृजनकर्ता है और भारतीय नौसेना का उस संबंध में एक गौरवपूर्ण इतिहास है। विभिन्न पोत निर्माण गोदियों में निर्माणाधीन 65 युद्धपोतों और पनडुब्बियों के साथ, भारतीय नौसेना का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत का पथप्रदर्शक बनना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और हमने राष्ट्रीय नेतृत्व से 2047 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनने की प्रतिबद्धता जताई है।’’ कुमार ने जोर देकर कहा कि भारत ‘‘निश्चित तौर पर 2047 में पूरी तरह से विकसित देश बनने के मार्ग पर है।

प्रमुख खबरें

Imran Khan की पार्टी ने लिया सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला

बढ़ता हुआ यूरिक एसिड का लेवल होगा कम, बस इन 5 घरेलू ड्रिंक का सेवन करें

Ukraine ने रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया, रूस का पूर्वी हिस्से के एक गांव पर कब्जे का दावा

कार कंपनियों की निगाहें त्योहारी सत्र पर, धारणा सुधरने से बिक्री में वृद्धि की उम्मीद