नवीन पटनायक फिर होंगे BJD के अध्यक्ष, नौवीं बार भरा नामांकन

FacebookTwitterWhatsapp

By अंकित सिंह | Apr 17, 2025

नवीन पटनायक फिर होंगे BJD के अध्यक्ष, नौवीं बार भरा नामांकन

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने गुरुवार को बीजद अध्यक्ष पद के लिए यहां शंख भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। 1997 में पार्टी की स्थापना के बाद से पटनायक लगातार आठ बार बीजद अध्यक्ष चुने गए हैं। वे आखिरी बार फरवरी 2020 में इस पद के लिए चुने गए थे। पटनायक ने अपने पिता बीजू पटनायक की 28वीं पुण्यतिथि पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिनके नाम पर क्षेत्रीय पार्टी-बीजू जनता दल का नाम रखा गया है।

 

इसे भी पढ़ें: AIADMK का ऐलान- Tamilnadu में NDA की सरकार बनाएंगे मगर BJP समेत किसी भी सहयोगी के साथ सत्ता साझा नहीं करेंगे


पर्चा दाखिल करने के बाद, पटनायक ने कहा कि 2000 से 2024 तक बीजद सरकार ने ओडिशा के लिए महत्वपूर्ण विकास हासिल किया है और राज्य को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर पहचान दिलाई है। भाजपा का सीधे नाम लिए बिना पटनायक ने कहा, "अब कुछ लोग हमारे महान सपूतों के योगदान और बलिदान को कमतर आंकने की जानबूझकर कोशिश कर रहे हैं। इतिहास को बदलने की भी कोशिश की जा रही है। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि इतिहास समय के साथ एक राष्ट्र के जुड़ाव के अनुभव को दर्शाता है। इसे किसी की इच्छा से नहीं बदला जा सकता।"

 

इसे भी पढ़ें: Bihar Express: 25 से 30.. फिर से नीतीश! चुनाव से पहले JDU का साफ संदेश, अब क्या करेगी BJP


ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, "हम बीजू पटनायक का बहुत सम्मान करते हैं। हमने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पटनायक की टिप्पणी राजनीति से प्रेरित है और पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नहीं थी।" दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को ओडिशा में 4,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रमुख खबरें

KL Rahul की टीम इंडिया में होगी ढाई साल बाद वापसी! IPL में किया बेहतरीन प्रदर्शन

खेल से दूर चले जाएंगे... विराट कोहली को लेकर रवि शास्त्री ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pakistans Special 11: ज्योति मल्होत्रा ​​से लेकर देवेंद्र सिंह तक, भारत में पाकिस्तान के जासूसों की फौज?

इन देशों का दौरा करेगा शशि थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल, 24 मई को होगी रवानगी