नेशनल पास्ता डे पर खाएं लजीज पास्ता, जानिए इसका इतिहास

By प्रज्ञा पाण्डेय | Oct 17, 2019

पास्ता किसे नहीं पसंद आता, पास्ता का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसलिए हम पास्ता लवर्स को नेशनल पास्ता डे के बारे में कुछ खास बातें बता रहे हैं जो उन्हें जरूर पसंद आएगीं।

 

जाने नेशनल पास्ता डे के बारे में 

राष्ट्रीय पास्ता डे हर साल 17 अक्टूबर को मनाया जाता है। पास्ता बनाने वाले लोग निश्चित रूप से जानते थे कि वे क्या कर रहे हैं। इतालवी परंपरा के सैकड़ों सालों बाद भी पास्ता लोगों के बीच बेहद पापुलर है। इसलिए हर अक्टूबर में एक दिन को हम इस बेहतरीन पकवान के लिए समर्पित करते हैं। पास्ता कई आकृतियों और आकारों में आता है, पास्ता पसंद करने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: 15 अक्टूबर को ही हाथ धोने पर क्यों दिया जाता है जोर ?

नेशनल पास्ता डे की हिस्ट्री

पास्ता की हिस्ट्री के बारे में कुछ पता लगाना मुश्किल जरूर है लेकिन पास्ता का इतिहास है बहुत मजेदार। कई लोगों का मानना है कि मार्को पोलो 1271 में चीन की यात्रा से लौटने पर नूडल्स को वापस इटली ले आए। वैसे पास्ता के बारे में यह जानकारी बहुत सटीक नहीं लगती है। कुछ अन्य लोगों का मानना है कि पास्ता इट्रस्केन सभ्यताओं से आया हुआ है जो अनाज को पीसकर पानी के साथ मिलाते हैं ताकि वे अपने पास्ता की तरह कार्बोहाइड्रेट का उत्पादन कर सकें। 5 वीं शताब्दी में पहली बार पालेरमो में पास्ता बनाया गया। 1740 में वेनिस में पहली पास्ता की फैक्टरी स्थापित की गयी। 

 

पास्ता को शुरुआती स्पेनिश वासी अमेरिका से लाए थे, लेकिन जब तक थॉमस जेफरसन ने पेरिस की यात्रा नहीं की, तब तक लोकप्रिय नहीं था । कुछ सालों बाद जब इतालवी आप्रवासियों का एक बड़ा समूह इटली से अमेरिका चला गया, तो संयुक्त राज्य अमेरिका में पास्ता एक पसंदीदा भोजन बन गया।

 

पास्ता के बारे में कुछ मजेदार बातें 

वैसे पास्ता तो लोग पूरी दुनिया में पसंद करते हैं लेकिन कुछ देशों में पास्ता को लोग अधिक पसंद करते हैं। इटली में प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष 60 पाउंड पास्ता खाते हैं वहीं दूसरी ओर अमेरिकी प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष लगभग 20 पाउंड पास्ता खाते हैं। मैकरोनी, पेनी और स्पेगेटी पास्ता सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अमेरिका एक साल में 4 बिलियन पाउंड से अधिक पास्ता बनाता है।

इसे भी पढ़ें: नेशनल डेजर्ट डे के दिन खाएं कुछ खास, जानें इसका इतिहास

नेशनल पास्ता डे से हमें लगाव क्यों है

पास्ता एक अलग तरह का व्यंजन है और इसे आप किसी आयु –वर्ग में नहीं रख सकते हैं। यह बच्चे, बुढ़े और जवानों सभी को पसंद आता है। पास्ता बनाना बहुत आसान होता है, इसे नौसिखिये भी बना सकते हैं। पास्ता लगभग हर किसी को पसंद आता है इसलिए पास्ता खाने के बहाने लोग एक दूसरे के करीब आते हैं। साथ ही पास्ता के मामले में एक खास बात यह है कि यह विभिन्न आकार, आकृतियों और रंगों में पाया जाता है। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी आकार, आकृति और रंग को चुन सकते हैं।


कैसे मनाएं नेशनल पास्ता डे

दुनिया भर में लगभग 350 किस्म का पास्ता पाया जाता है इसलिए आप अपनी तरह का पास्ता इजाद करें। आप पास्ता बनाने के सामान्य किस्म का आटा लेकर किसी भी आकार का पास्ता बना सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर खाने के लिए पास्ता बेहतरीन व्यंजन है।

 

प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

Realme GT7 Pro इस नवंबर में हो रहा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज Warner भारत के खिलाफ खेलने के लिए संन्यास से वापसी करने को तैयार

फिटनेस और ताकत को बेहतर करने के लिए कराटे का सहारा ले रही हैं गोल्फर दीक्षा डागर

Vivo जल्द लॉन्च करेगा 6500mAh बैटरी, जानें फोन के स्पेशल फीचर्स और कीतम