मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2017

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रधानमंत्री शेख हसीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे।’’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की 26 सितंबर को वाशिंगटन में गॉल ब्लैडर की सफल सर्जरी हुई है। यह जानकारी प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने दी थी।

69 वर्षीय हसीना को पेट में अचानक दर्द होने के कारण अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी करने का फैसला किया। करीम ने कहा था, ‘‘सफल ऑपरेशन के बाद अब वह बिलकुल स्वस्थ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पांच अक्तूबर को घर लौट आएंगी।’’ शेख हसीना संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के बाद 22 सितंबर को न्यूयॉर्क से वाशिंगटन गयी थीं।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी