आगरा में भाजपा अनुसूचित मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन, नड्डा और आदित्यनाथ करेंगे शिरकत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन सात मार्च को आगरा में शाहगंज मार्ग स्थित कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनुसूचित समाज के मंत्री और जनप्रतिनधि शिरकत करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों पर चर्चा की।

अधिवेशन स्थल पर दो मंच बनाए जाएंगे, जिसमें से एक मंच पर संगठन के पदाधिकारी और मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि रहेंगे जबकि दूसरे मंच पर अनुसूचित समाज के प्रबुद्ध वर्ग के खिलाड़ी, सेवानिवृत्त अधिकारी,विभिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार प्राप्त लोग रहेंगे।

सिंह ने कार्यक्रम को लेकर पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिवेशन पार्टी और कार्यकर्ता दोनों के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

हैरिस के भाषणों में भी जिक्र नहीं, दरकिनार किए जाने से निराश हुए बाइडेन

Haryana Elections 2024: शनिवार को वोटिंग, 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

इजरायल ने बेरूत में किया एयर स्ट्राइक, हिजबुल्लाह के कम्युनिकेशन यूनिट का कमांडर ढेर

मार्शलों को बहाल करने की BJP ने की मांग, विजेंद्र गुप्ता ने पूछा- 7 महीनों तक उन्हे सैलरी क्यों नहीं दी गई?