उ. कोरिया ने संशोधित संविधान में पहली बार द. कोरिया को ‘शत्रु राष्ट्र’ के रूप में परिभाषित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2024

उत्तर कोरिया ने हाल में संशोधित किए गए अपने संविधान में दक्षिण कोरिया को पहली बार ‘‘शत्रु राष्ट्र’’ के रूप में परिभाषित किया है। उत्तर कोरिया ने इस बात की पुष्टि की है।

उत्तर कोरिया की संसद ने देश के संविधान में परिवर्तन करने के लिए पिछले सप्ताह दो दिन तक बैठक की थी, लेकिन सरकारी मीडिया ने इस सत्र के बारे में तत्काल अधिक विवरण उपलब्ध नहीं कराया था।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने जनवरी में दक्षिण कोरिया को देश का मुख्य शत्रु घोषित करने, शांतिपूर्ण कोरियाई एकीकरण के लक्ष्य को समाप्त करने तथा उत्तर कोरिया की संप्रभुता एवं क्षेत्र को परिभाषित करने के लिए संविधान में बदलाव का आह्वान किया था।

हाल में उत्तर कोरिया ने उन सड़कों और रेल संपर्क सुविधाओं को ध्वस्त कर दिया जो अब उपयोग में नहीं हैं और जो कभी उत्तर कोरिया को दक्षिण कोरिया से जोड़ती थीं। आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने इन्हें ध्वस्त किए जाने के संबंध में बृहस्पतिवार को कहा कि संविधान दक्षिण कोरिया को एक शत्रु राष्ट्र के रूप में स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है। केसीएनए ने संवैधानिक बदलाव के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, घर पर सबसे छोटा स्कोर

भारत की लॉजिस्टिक लागत दो साल में घटकर एकल अंक में आ जाएगी: गडकरी

158 सीटें महाराष्ट्र में BJP के लिए लॉक हो गई! राहुल के जाति कार्ड को सुलगाने से पहले ही मोदी-फडणवीस ने चल दिया कौन सा बड़ा दांव?

Nayab Saini ने भव्य समारोह में Haryana CM पद की शपथ ली, PM Modi समेत NDA के दिग्गज नेता रहे मौजूद