दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में कई लोगों पर गोलीबारी: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2024

दक्षिण-पूर्वी केंटुकी के एक ग्रामीण क्षेत्र में कई लोगों पर गोलीबारी की गई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लॉरेल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि ‘इंटरस्टेट 75’ के पास कई लोगों पर गोलीबारी की गई।

उन्होंने बताया कि ‘इंटरस्टेट 75’ को इस घटना के बाद बंद कर दिया गया है,यह स्थान लंदन से नौ मील उत्तर में है। लंदन के मेयर रैंडल वेडले ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें बताया गया है कि इस गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी को गोली नहीं लगीकुछ लोग वाहन दुर्घटना में घायल हुए हैं।

वेडले ने कहा, ‘‘शुक्र है कि फिलहाल इस घटना में किसी की जान नहीं गई है।’’ शेरिफ कार्यालय ने बताया कि आरोपी की पहचान जोसेफ ए. काउच (32) के रूप में की गई है। शेरिफ कार्यालय ने लोगों से अनुरोध किया है कि उसके बारे में कोई भी जानकारी होने पर लोग कार्यालय को उसकी सूचना दें। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी