मप्र : महिला से दुष्कर्म, निजी अंग को चोटिल करने के आरोप में सैन्य कर्मी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2024

इंदौर में 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म और उसके निजी अंग को चोटिल करने के आरोप में एक सैन्य कर्मी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महिला पुलिस थाने की प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि महिला का आरोप है कि सेना में नायक के रूप में पदस्थ 30 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ शहर के एक होटल में शुक्रवार रात दुष्कर्म किया और उसके निजी अंग को चोट भी पहुंचाई।

उन्होंने बताया, ‘‘महिला जब थाने आई, तब वह दर्द की शिकायत करते हुए रो रही थी। उसकी स्थिति फिलहाल ठीक है।’’ चौहान ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत आरोपों को यहां गिरफ्तार किया गया।

आरोपी असम में सेना में नायक के पद पर तैनात है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को करीब डेढ़ साल से जानते हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Honor 200 Lite 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें इस फोन की कीमत और खासियत

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024: गुजरात पैलेट ऑफ न्यूट्रिशन: ए रेसिपी फॉर विकसित भारत @ 2047 प्रदर्शनी का कृषि एवं पशुपालन मंत्री राघव जी पटेल ने किया उद्घाटन

15 साल लगाया ग्लैमर का तड़का, दिखाई कमसिन कमरिया, फिर बदल गया मन तो सना खान ने पहन लिया हिजाब

ट्रेन पलटाने की साजिश हुई नाकाम, पटरी पर मिला लोहे का खंभा, रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास घटना