Mohan Yadav ने CM की कुर्सी संभालते ही लिया बड़ा फैसला, Ayodhya में राम मंदिर जाने वाले भक्तों का स्वागत खास तरह से करेगी मध्य प्रदेश सरकार

By रितिका कमठान | Dec 14, 2023

मध्य प्रदेश में लंबे अरसे के बाद एक नए मुख्यमंत्री का राज शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पद ग्रहण करते ही ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जो बेहद गंभीर और अहम है। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बुधवार को उन्होंने बैठक की, जिसमें दो बड़े फैसले हुए है।

 

इन्हें एक बड़ा फैसला बुधवार को लिया गया जिसमें धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दूसरा फैसला लिया कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए जो भी भक्त अयोध्या जाएंगे उनके मध्य प्रदेश सरकार भव्य स्वागत करेगी। गौरतलब है कि राम मंदिर का अभिषेक समारोह 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है।

 

बता दें कि भाजपा विधायक दल के नेता और उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने भोपाल में एक भव्य समारोह के दौरान बुधवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक की। इस पहली कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी भक्त राम मंदिर अभिषेक के मौके पर अयोध्या जाएंगे। जो भी भक्त अयोध्या जाएंगे तो ऐसे में रास्ते में उनके माथे पर तिलक लगाकर मध्य प्रदेश सरकार सभी भक्तों का शानदार स्वागत करेगी।

 

आरएसएस के करीबी माने जाने वाले मोहन यादव ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कार सेवकों के समक्ष आए कठिन समय को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर को देखने का सपना पूरा होने वाला है। इसके लिए जिन्होंने परेशानियां झेली है उन्हें भरपूर सुविधाएं देने का समय आ गया है।

 

दी जाएंगी कई व्यवस्थाएं

इस संबंध में एक अधिकारी का कहना है कि अभिषेक समझ में जो भी भक्त अयोध्या जाएंगे उनके लिए मध्य प्रदेश सरकार भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराएगी। इस संबंध में सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएगी। जानकारी के मुताबिक ये व्यवस्था उत्तर प्रदेश के सीमा से लगे इलाकों में उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि अयोध्या जाने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी से दो-चार नहीं होना पड़े। माना जा रहा है कि अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए मध्यप्रदेश के तीर्थ दर्शन योजना की तर्ज पर ही खास ट्रेनों की व्यवस्था हो सकती है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में तीर्थ दर्शन योजना चलाई जा रही है जिसके तहत राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों की निशुल्क यात्रा कराई जाती है।

प्रमुख खबरें

Haryana elections: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बयान, कहा - भाजपा मेरा स्वागत करने को तैयार है क्योंकि वे बहुत कमजोर हैं

अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद के बीच लोक लेखा समिति ने 24 अक्टूबर को सेबी प्रमुख को तलब किया

केवल सुशासन के लिए पहचानी जाने वाली सरकार ही हरियाणा का विकास कर सकती है: अमित शाह

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, अभियान जारी: सेना