मोदी बुधवार को दिल्ली में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2025

मोदी बुधवार को दिल्ली में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को दिल्ली भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी के ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे।

‘नमो ऐप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि मोदी बुधवार को दोपहर एक बजे पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

चहल ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत दिल्ली के सभी 256 वार्ड के 13,033 बूथ के पार्टी कार्यकर्ता वीडियो कॉल के जरिये प्रधानमंत्री का संदेश सुनेंगे। चहल ने बताया कि उनमें से कुछ को मोदी के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।

प्रमुख खबरें

दुनिया में भारत की संस्कृति की विशिष्ट पहचान: राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा

दुनिया में भारत की संस्कृति की विशिष्ट पहचान: राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा

दिल्ली हवाई अड्डे के दो कर्मचारी यात्री के बैग से 2500 अमेरिकी डॉलर चुराने के आरोप में गिरफ्तार

दिल्ली हवाई अड्डे के दो कर्मचारी यात्री के बैग से 2500 अमेरिकी डॉलर चुराने के आरोप में गिरफ्तार

ओडिशा में दो नाबालिग बेटों की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स, एक्सपेरियन क्रेडिट इन्फॉर्मेशन पर आरबीआई ने लगाया जुर्माना