दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 42 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

 सबूत नहीं दिखाएंगे...  उप प्रधानमंत्री डार, डीजी आईएसपीआर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत पर लगाया गंदा आरोप

सबूत नहीं दिखाएंगे... उप प्रधानमंत्री डार, डीजी आईएसपीआर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत पर लगाया गंदा आरोप

जाति जनगणना पर बोले राहुल गांधी, सरकार को पूरा सपोर्ट, साथ ही कर दी ये बड़ी मांग

जाति जनगणना पर बोले राहुल गांधी, सरकार को पूरा सपोर्ट, साथ ही कर दी ये बड़ी मांग

India-Pakistan Tension: भारत की आक्रमक एक्शन को देख घबराया पाकिस्तान, PoK से गुजरने वाली सभी उड़ानें कर दी रद्द

पीड़िता से दूसरी शादी को बचाव नहीं माना जा सकता, HC ने पॉक्सो के तहत सुनाई 10 साल की सजा