मिल्खा सिंह ने नीरज चोपड़ा और अन्य एथलीटों को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2018

नयी दिल्ली। उड़न सिख मिल्खा सिंह ने नीरज चोपड़ा और अन्य एथलीटों को एशियाई खेलों में पदक जीतने पर बधाई दी। मिल्खा ने कहा, ‘‘मैं नीरज और एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले अन्य सभी एथलीटों को बधाई देता हूं। एशियाई खेलों में उनका प्रदर्शन बेजोड़ है।’’ चोपड़ा एशियाई खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। उनके अलावा सुधा सिंह ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज, धारूण अय्यासामी ने पुरूषों की 400 मीटर दौड़ और नीना वराकिल ने महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीते।

 

मिल्खा ने कहा कि भारतीय एथलीटों को अब तोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय एथलेटिक्स का स्तर दिन प्रतिदिन सुधर रहा है। हमें अब ओलंपिक में पदक को लक्ष्य बनाना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

ईसाई धर्म के प्रसार पर लेक्चर किया गया रद्द, सोशल मीडिया पर इनविटेशन वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद NDMC की बड़ी बैठक, प्रवेश वर्मा भी हुए शामिल, लिए गए बड़े फैसले

Holika Dahan 2025: होलिका दहन के दिन अग्नि की उल्टी परिक्रमा क्यों लगाई जाती है? जानिए इसके पीछे की वजह

सोना तस्करी केस में CBI की जांच तेज, रान्या राव की शादी की फुटेज, गेस्ट लिस्ट को भी खंगाला जा रहा