By Kusum | Apr 07, 2025
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के इस मुकाबले में रोहित शर्मा खेल सकते हैं। मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी रोहित पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वो वापसी कर सकते हैं। रोहित की टीम में अब वह स्थिति नहीं है जो पहले हुआ करती थी इसका सबूत खुद टीम दे चुकी है।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब जीता। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती। हालांकि, इसके बाद मुंबई ने रोहित को कप्तानी से हटा दिया। उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया गया। रोहित को अब पहले जैसी पकड़ टीम में नहीं रही। रोहित को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। जिसका कारण बताया गया कि वो चोटिल हैं।
साथ ही मुंबई इंडियंस के एक्स हैंडल को देखें तो वहां रोहित को लेकर कम पोस्ट शेयर की गई हैं। जबकि हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की पोस्ट देखने को मिलती है। रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद टीम में विवाद हुआ था, ऐसा दावा कुछ रिपोर्ट्स में हुआ था।